Agroforestry/ कृषि वानिकी in hindi
Agroforestry/ कृषि वानिकी in hindi ब्लॉग में Agroforestry/कृषि वानिकी से संबन्धित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।
Agroforestry/कृषि वानिकी क्या है – कृषि फसलों के साथ बहुउद्देश्यीय वृक्षों व झाड़ियों को लगाना एवं अतिरिक्त आमदनी प्राप्त करना कृषि वानिकी कहलाता है।
methods /विधियाँ /पद्धति
- मेड़ों पर वृक्षारोपण
- कृषि उद्यानिकी विधि
- उदद्यान चारा पद्धति
- कृषि वन पद्धति
- वन चरागाह पद्धति
Agroforestry/कृषि वानिकी के लाभ –
- कृषि फसलों के अलावा अन्य उत्पाद प्राप्त कर अपनी आमदनी बढ़ाना।
- मृदा संरक्षण
- पर्यावरण सुरक्षा।
- कुटीर उद्योग के लिए कच्चा माल के साधन एवं रोजगार प्रदान करना।
- जलाऊ लकड़ी की आपूर्ति करना।
- कुछ पेड़ो की पत्तियाँ अपघटित हो कर खाद बन जाती है जिससे मिट्टी उपजाऊ होती है।
- तेज हवाओं से फसल सुरक्षा।
- कृषि वानिकी करने से टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलता है।
विशेष बिन्दु –


कृषि फसलों के साथ खेत की मेड़ों में विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाना कृषि वानिकी का बहुत ही अच्छा उदाहरण है। एवं Agroforestry/ कृषि वानिकी in hindi लेख मे इसी बिन्दु पर विशेष रूप से चर्चा करेंगे।
- खेत की मेड़ों में इमारती लकड़ी हेतु सागौन , खमेर, साजा, उद्यानिकी पौधे जैसे इमली, अवला, मुनगा, औषधीय पौधे नीम , हर्रा लगा सकते है।
- खमेर एवं सागौन के वृक्ष फिक्स डिपॉज़िट (FD) की तरह होते है जो 15- 20 वर्ष मे इमारती लकड़ी के रूप मे उपयोग मे लाने योग्य हो जाते है जिसे विक्रय कर अच्छी धनराशि प्राप्त की जा सकती है।
- सागौन वृक्ष की कटाई के लिए जमीन का सीमांकन पटवारी से कराने के बाद नक्शा खसरा बी वन की नकल समस्त दस्तावेज़ के साथ स्टांप पेपर मे कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देना होता है एवं वृक्ष की कटाई का कारण दर्शना होता है, यह एक सरकारी प्रक्रिया है।
- किन्तु खमेर वृक्ष जिसका बाज़ार भाव सागौन कि ही तरह होता है , वृक्ष की कटाई में कोई सरकारी प्रक्रिया नहीं अपनानी पड़ती है, जो वृक्षारोपण एवं उससे प्राप्त आमदनी को सुगम बनाता है।
- देसी बांस जो कि कटिली झाड़ियों के रूप मे पाये जाते है,इससे टोकरी, सुपड़ा, डलिया, एवं अन्य सजावटी समान बनाए जाते है। कटंग बांस जिससे पोल एवं फर्नीचर बनाए जाते है।
- बांस खेत कि मेड़ों में लगाने से यह प्राकृतिक बाड़ा (natural fencing) का काम करता है, साथ ही मृदा क्षरण (soil erosion) को रोकने में सहायक होता है तथा कुटीर उद्योग के लिए कच्चे माल कि आपूर्ति कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते है।
- बांस का प्ररोह/ करील (young shoot)जो कि पोषक तत्वों से भरपूर होते है ,सब्जी-अचार के रूप में उपयोग किए जाते है।
- बांस मिसन योजना अंतर्गत बांस लगाने हेतु बांस मिशन म. प्र. कि वेबसाइट मे अधिकृत नर्सरी कि जानकारी एवं प्रभारी अधिकारियों के मोबाइल नंबर कि जानकारी प्राप्त कर सकते है।
- यूकेलिप्टस (नीलगिरी) के पौधों को खेतों एवं मेड़ों मे लगाने कि प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए क्यूकि माना जाता है कि ये वृक्ष भूमि के जल स्तर को बहुत तेजी से कम करते है । चूंकि इन पौधों कि बढ़वार बहुत तेज होती है इस कारण इनका जल उपयोग एवं पोषक तत्वों को अवशोषित करने कि क्षमता अन्य पौधों कि अपेक्षा अधिक होती है ,जिसके कारण भूजल स्तर में गिरावट देखी जाती है।
- यूकेलिप्टस (नीलगिरी) का allelopathic effect/ऐलीलोपेथिक प्रभाव फसलों पर भी पड़ता है। [the leaves of Eucalyptus globules exudate some allelochemical which drastically reduce the germination of mustard seeds when sown underneath. book fundamental of agriculture vol.-1 by Arun Katyayan.] अर्थात यूकेलिप्टस ग्लोब्यूलस की पत्तियाँ कुछ ऐसे ऐलीलोकेमिकल्स (allelochemicals) निकालती है जो कि पेड़ के नीचे सरसों कि बोनी करने पर सरसों के अंकुरण को अत्यधिक कम कर देती है।
कृषि वानिकी के लिए पौधे कहाँ से प्राप्त करें-

कृषि वानिकी के लिए पौधे वन विभाग कि नर्सरी से प्राप्त किए जा सकते है। अधिक जानकारी के लिए एवं नर्सरी कि जिलेवार सूची देखने के लिए mpforest.gov.in साइट पर विजिट करना होगा।
[विभागीय प्रकाशन ➡क्रमांक 15 विस्तार वानिकी(अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी ) ➡ डाउनलोड ➡ pdf खोले ➡पेज क्र. 50, 51, 52, 53 मे नर्सरी (रोपणी ) की जिलेवार सूची देख सकते है।] इन नर्सरी में संपर्क कर सरकारी रेट पर पौधे प्राप्त कर सकते है।

- जिला – जबलपुर➡ [(शहरी रोपणी जबलपुर क्षेत्र-पोलीपाथर ) (केन्द्रीय रोपणी परियट ग्राम सुंदरपुर ) (दारौली रोपणी सिहोरा)]
- जिला- कटनी➡ (सरसवाही रोपणी कटनी)
- जिला -मंडला➡ (कटरा रोपणी मंडला )
- जिला -डिंडौरी➡ (अमेरा रोपणी मंडला )
- जिला- सिवनी➡ शासकीय रोपणी आमगाँव(तहसील -बरघाट) , शासकीय रोपणी खैरी, शासकीय रोपणी दूधिया , शासकीय रोपणी नांदी ,शासकीय रोपणी नान्हीकन्हार ,शासकीय रोपणी बंजारी , शासकीय रोपणी बाम्हनदेही भाग1 ,शासकीय रोपणी बाम्हनदेही भाग2, शासकीय रोपणी रेवान, शासकीय रोपणी शिकारा, शासकीय रोपणी सोनखार।
- जिला- बालाघाट➡ आर॰ एफ1 रोपणी, आर॰ एफ॰ 3रोपणी, शासकीय रोपणी उकवा , केन्द्रीय रोपणी , शासकीय रोपणी बैहर , शासकीय रोपणी लामता, शासकीय रोपणी वैनगंगा, शासकीय रोपणी साल्हे।
- जिला- नरसिंहपुर➡ शासकीय रोपणी श्यामनगर, शासकीय रोपणी कुड़ी , शासकीय रोपणी गोरखपुर , शासकीय रोपणी जैतपुर, शासकीय रोपणी परमहंसी, शासकीय रोपणी बकौरी, शासकीय रोपणी बरमान।
- जिला- छिंदवाड़ा➡ शासकीय रोपणी अंखावाड़ी, शासकीय रोपणी खुटामा, शासकीय रोपणी पोआमा भाग1, शासकीय रोपणी पोआमा भाग2 , शासकीय रोपणी मोरघाट, शासकीय रोपणी लावाघोघरी।
- जिला- बैतूल ➡ आरोग्य वाटिका, शासकीय रोपणी कालापाठा, शासकीय रोपणी धार , शासकीय रोपणी नवीन नीमपानी , शासकीय रोपणी राजडोह, शासकीय रोपणी सांगवानी, शासकीय रोपणी सांपना।
- जिला- हरदा➡ शासकीय रोपणी गंजाल।
- जिला- होशंगाबाद➡ शासकीय रोपणी खाकरपुरा।
- जिला – भोपाल➡ शासकीय रोपणी अहमदपुर, शासकीय रोपणी इमलिया, शासकीय रोपणी हरेठिया , शासकीय रोपणी भदभदा।
- जिला- रायसेन➡ शासकीय रोपणी अमरावद 1, शासकीय रोपणी अमरावद2, शासकीय रोपणी बाड़ी, शासकीय रोपणी मुड़ियाखेड़ा।
- जिला- राजगढ़➡ शासकीय रोपणी प्रतापगंज, शासकीय रोपणी शेरपुरा।
- जिला- सीहोर➡ शासकीय रोपणी बंसापुरा, शासकीय रोपणी होलीपुरा, मठागाँव रोपणी।
- जिला- विदिशा➡ शासकीय रोपणी काकरवाड़ा, शासकीय रोपणी जटाशंकर, शासकीय रोपणी बैस, शासकीय रोपणी हलाली, केंद्रीय रोपणी पेगयाई शमशाबाद।
- जिला- धार➡ शासकीय रोपणी करंजवानी, शासकीय रोपणी कुंदा, शासकीय रोपणी नटनागरा, शासकीय रोपणी माही (सरदारपुर), शासकीय रोपणी रामपुरा।
- जिला-अलीराजपुर ➡ शासकीय रोपणी डाब्च्या, शासकीय रोपणी मन्नकुआं ।
- जिला- झाबुआ➡ शासकीय रोपणी अनास(मेघनगर मार्ग ), शासकीय रोपणी देवझिरी, शासकीय रोपणी बनी, शासकीय रोपणी मोजीपाड़ा, इंदवन रोपणी(चंद्रशेखर आजाद डेम के पास )।
- जिला – आगर➡ आगर रोपणी।
- जिला – मंदसौर➡ शासकीय रोपणी मंदसौर ।
- जिला- नीमच➡ शासकीय रोपणी हर्किया खाल ।
- जिला- रतलाम➡ दूधाखेड़ी रोपणी, नायन रोपणी, नाल रोपणी, बासिन्द्रा रोपणी , बिलपांक रोपणी, सागौद रोपणी।
- जिला- शाजापुर➡ सांपखेड़ा रोपणी।
- जिला- उज्जैन➡ क्षिप्रा विहार, त्रिवेणी रोपणी, नायन रोपणी।
- जिला- अनूपपुर➡ सीतापुर रोपणी।
- जिला – रीवा➡ बैदहा रोपणी, रीवा रोपणी, हर्दी रोपणी, आदर्श रोपणी (जयंती कुंज )।
- जिला-सतना ➡ उमरी रोपणी, गहरा रोपणी(तहसील थाना मझगवा ), परसवाही रोपणी, मुकुन्दपुर रोपणी, रामटेकरी रोपणी, सरभंगा रोपणी, सनोरा रोपणी।
- जिला -शहडोल➡ धनपुरी रोपणी, विचारपुर रोपणी, समधिन रोपणी।
- जिला- सीधी➡जोगदहा रोपणी, टिकरी रोपणी, बदरखेड़ा रोपणी।
- जिला-सिंगरौली➡ ओवरी रोपणी, निगरी रोपणी।
- जिला-उमरिया➡ मझगवा रोपणी।
- जिला- छतरपुर➡गंज रोपणी, देवरा रोपणी, पांडाझिरी भाग1 रोपणी।
- जिल -दमोह➡ नोहटा रोपणी, सांगा रोपणी, हथनी रोपणी।
- जिला-पन्ना➡ अमानगंज रोपणी, विश्रामगंज रोपणी, संजय रोपणी।
- जिला- सागर➡ आमा रोपणी, चकरा भाग1 रोपणी, चकरा भाग2 (ग्राम-अंडेला )रोपणी, चकरा भाग3 (बहरोल)रोपणी, पांडाझिरी भाग2 (अमरमऊ)रोपणी, सिरौंजा भाग1 रोपणी , सिरौंजा भाग2 (पथरिया)रोपणी, सिरौंजा भाग3 (चौरई) रोपणी ।
- जिला-टिकमगढ़➡ कुंडलेश्वर रोपणी , पिपरोट रोपणी ।
- जिला- इंदौर➡ किशनपुरा रोपणी, बड़गोंदा रोपणी(महू), भेरुघाट रोपणी, मल्हार आश्रम, मलवा डेमो रोपणी, रेसिडेंसी ।
- जिला- देवास➡ चंद्रकेशर रोपणी(ग्राम-काटाफोडा), पारस रोपणी, पीपरी रोपणी, बरोठा रोपणी।
- जिला-खंडवा ➡ आबना रोपणी, आशापुर भाग1 रोपणी, आशापुर भाग2 रोपणी, आशापुर भाग3 रोपणी, कोठी रोपणी (गणेश नगर तहसील-पुनासा ), निमाड़ रोपणी, बोरगाँव रोपणी।
- जिला-बड़वानी ➡ अजन्दी रोपणी, खड़क्या रोपणी, दानोद रोपणी, मोहन्यापानी रोपणी।
- जिला- बुरहानपुर➡ नेपानगर रोपणी, मसक रोपणी, मोरझिरा रोपणी, सीवल रोपणी।
- जिला-खरगोन➡ काटकूटा रोपणी, चिरिया रोपणी, भसनेर रोपणी, लावड़ी रोपणी।
- जिला-दतिया➡ अंगूरी बैराज रोपणी, भूता रोपणी।
- जिला-अशोकनगर ➡ मौला रोपणी।
- जिला-भिंड➡ छोलियाना रोपणी।
- जिला- गुना➡ कैंट रोपणी।
- जिला- मुरैना➡देवरी रोपणी।
- जिला-शिवपुरी➡एरावन रोपणी, एरावन1 रोपणी, भेड़ फार्म, वन विद्यालय।
- जिला- ग्वालियर➡तपोवन1 रोपणी।
- जिला-श्योपुर➡ ईको सेंटर।
दोस्तों आशा करती हूँ आपको Agroforestry/ कृषि वानिकी in hindi लेख से कृषि वानिकी संबन्धित जानकारी प्राप्त करने मे सहायक होगा। ।धन्यवाद ।